Video Poster

THE GREAT FORGETTING

In an age of constant notifications, social media, and AI, are we slowly losing our memory, attention, and ability to think independently?

This insightful episode explores the impact of digital distractions on human intelligence, memory, critical thinking, and emotional well-being. Dr. Achal Kumar Srivastava, an experienced neurologist and neuropsychology expert, explains why attention is essential for memory and why the brain must be actively used to stay sharp.

The discussion also covers AI dependence, dopamine addiction, digital discipline, healthy sleep, balanced nutrition, overthinking, mental health, and the importance of questioning information. The episode reminds us to use technology wisely without allowing it to control our minds.

Show Moreshow more

More From Season 3

Subscribe to Weekly thoughts by Dr. Subhash Chandra

Join our subscribers list to get weekly videos and thoughts from Dr. Subhash Chandra on diffrent topics, suggestions and solutions.

Connect with us:

Letter from your Sarthi

प्रिय,

यह जीवन और यह दुनिया बहुत सुंदर और सुखदायी है, परंतु हम अपनी इच्छाओं के अधीन होने के कारण अपने लिए दुःख को बुला लेते हैं। मनुष्य जीवन का मिलना ही अपने आप में यह दर्शाता है कि आपका पिछला जन्म अवश्य ही आनंदमय रहा है।

आपने 'सच' को अपना सारथी चुना, इसके लिए आपका स्वागत है और बहुत-सी शुभकामनाएँ। आप स्वयं अपने जीवन के रथ के चालक हैं और जीवनपर्यंत रहेंगे। मैं या अन्य कोई भी—चाहे वे आपके गुरु हों अथवा आचार्य, आपके माता-पिता हों या आपके मित्र—ये सभी आपको अपने-अपने रूप और अपनी समझ के अनुसार दिशा दिखा सकते हैं, किंतु चलना तो आपको ही पड़ेगा।

कोई भी, चाहे वह स्वयं को भगवान ही क्यों न कहे, अथवा जिसे आप पूज्य मानते हों और उन पर पूर्ण विश्वास करते हों—यदि वे आपकी समस्या का उपाय किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना, जादू-टोना या किसी मंदिर में मन्नत माँगने के रूप में देते हैं, तो मैं कहूँगा कि यह सब करने से आपको मन की सांत्वना तो मिल सकती है, पर समस्या का निदान हो ही जाएगा, इसका भरोसा नहीं किया जा सकता।

'सच' (Sarthi for your life) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ हम आपकी समस्या का समाधान अपनी समझ और जीवन के लम्बे सफ़र मैं जो experience और अनुभव से सीखा और जाना उसी से करने का प्रयास करेंगे और इसी प्रकार की सलाह भी देंगे और रास्ता दिखाएँगे। उस पर चलना और प्रयास करना तो आपको ही पड़ेगा।

हम जीवन के अच्छे और बुरे समय में काम आने वाली अन्य बातों पर भी चर्चा करते रहेंगे, जिससे यदि जीवन में कठिनाई आए भी, तो आप उसमें से हँसते-मुस्कुराते बाहर निकल सकें।

तो आइए, चलते हैं एक हसीन, meaningful और सार्थक यात्रा पर।

Dr. Subhash ChandraChairman Emeritus of ZEE

Dr. Subhash Chandra Chairman Emeritus of ZEE

Thank You

Our team will get in touch with you shortly.

Write to us at yoursarthi@sach.org.in